'उल्टा चोर कोतवाल को डांटे', रातों-रात चोरी कर फुर्र हुई महिला
Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 04:43 AM
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 04:43 AM
Greater Noida News : नोएडा-ग्रेटर नोएडा में चोरी के मामले कुछ इस कदर बढ़ रहे हैं कि लोग रातों में सोने की बजाय घर के बाहर पहरा देने पर मजबूर हो गए हैं। इतनी मशक्कत के बावजूद चोर हर दिन वारदात को अंजाम देने का नया हथकंड़ा अपनाते हैं और चोरी की घटना को अंजाम देकर नाक-मुंह चिढ़ाते हुए रफू चक्कर हो जाते हैं। हाल ही में ग्रेटर नोएडा से चोरी का एक ताजा मामला सामने आया है।
Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा के थाना बिसरख में एक महिला ने अपनी दोस्त, उसके पति व भाई के खिलाफ घर से जेवरात चोरी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता के मुताबिक आरोपियों ने उसके मास्टर बेडरूम में रखे अलमारी से लाखों रुपए के गहने पार कर दिए।
रातों-रात चोरी करके हुए फुर्र
गौरसिटी-2 ,14 एवेन्यू ग्रेटर नोएडा निवासी सोनाली कुमारी ने दर्ज कराई रिपोर्ट बताया कि सेक्टर-12 निवासी उसकी दोस्त पूजा वालिया 27 जुलाई को उसके घर आई थी। कुछ देर बाद पूजा के पति व चचेरे भाई भी उनके घर आ गए और रात में यह लोग उनके यहां रुक गए। रात के करीब 3:00 बजे तीनों उन्हें बिना बताए घर से चले गए। इस तरह से जाने पर उसे शक हुआ और उसने अपने बेडरूम की अलमारी की छानबीन की। अलमारी से करीब 30 ग्राम सोने का पेंडेंट, 12 ग्राम की इयररिंग और सोने की चेन गायब थी।
शातिर चोर ने पीड़िता को दी धमकी
शक के आधार पर उसने अपनी दोस्त पूजा को जेवरात लौटाने के लिए फोन किया तो उसने कहा कि उसके पास क्या सबूत है कि उसने ही चोरी की है। बिना सबूत के उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाएगी। सोनाली कुमारी के मुताबिक इसके बाद वह पूजा वालिया के घर गई और अपने जेवरात मांगे तो उसने ज्वेलरी लौटाने से साफ इंकार कर दिया।
पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश
पीड़िता के मुताबिक उसने इसकी शिकायत गौर सिटी चौकी व थाने में की लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई इसके बाद उसने डीसीपी सेंट्रल के यहां अपनी शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल डीसीपी के निर्देश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
ग्रेटर नोएडा – नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।