ग्राइंडर डेटिंग ऐप के जरिए छात्र को सुनसान जगह बुलाया फिर...
Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 08:56 PM
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 08:56 PM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा के थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में बीटेक के छात्र से कुछ युवकों ने मारपीट कर एक लाख रुपए अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करा लिए। ग्राइंडर डेटिंग ऐप (Grindr Dating App) के जरिए एक युवक ने छात्र को मिलने के लिए बुलाया और अपने साथियों के साथ मिलकर उसके साथ घटना को अंजाम दिया। पीड़ित ने थाना नॉलेज पार्क में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
सुनसान जगह ले जाकर युवक को पीटा
मूल रूप से बनारस के रहने वाले विनोद (काल्पनिक नाम) ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह ग्रेटर नोएडा के एक कॉलेज में बीटेक (B.Tech) की पढ़ाई कर रहा है। 7 दिसंबर को ग्राइंडर डेटिंग एप के जरिए एक युवक से उसकी बात हुई। इसके बाद वह उसे कॉलेज लेने आ गया। शारदा गोल चक्कर के पास उस युवक के तीन चार साथी और आ गए और उन्होंने उसे रेलवे ट्रैक के पास सुनसान जगह ले जाकर मारपीट शुरू कर दी।
अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कराए लाख रुपए
मारपीट के बाद उन्होंने उसे यूपीआई पिन पूछ कर उसके खाते से एक लाख रुपए अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर लिए। इसके बाद युवकों ने उसके फोन को रिसेट कर दिया। पांचों युवकों ने उसे धमकी दी कि यदि उसने कहीं शिकायत की तो वह उसे जान से मार देंगे। पुलिस के मुताबिक पीड़ित की शिकायत पर पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच पड़ताल की जा रही है। Greater Noida News