बुजुर्ग किसान का हत्यारा लगा पुलिस के हत्थे, किया ये हाल
UP News
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
16 Nov 2025 12:20 AM
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
16 Nov 2025 12:20 AM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा के थाना कासना पुलिस ने बीते दिनों सलेमपुर गुर्जर गांव में हुई वृद्ध किसान की हत्या के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाश के पास से हत्या की वारदात में प्रयुक्त एक तमंचा व कारतूस बरामद हुए हैं।
बुजुर्ग का हत्यारोपी गिरफ्तार
इस मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस टीम गश्त पर थी। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बीते दिनों सलेमपुर गुर्जर गांव में बुजुर्ग श्यामसिंह की हत्या के मामले में वांछित चल रहा बिरोंडी गांव निवासी प्रशांत उर्फ अक्की डाढा गांव की तरफ आने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सर्विस रोड से प्रशांत उर्फ अक्की को दबोच लिया।
लालच में आकर की थी बुजुर्ग की हत्या
तलाशी में इसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने बताया कि वह अपने दोस्त राजकुमार के कहने पर लालच में आकर बुजुर्ग श्याम सिंह की हत्या की योजना में शामिल हुआ था। उसने अपने दोस्त रविंद्र को भी बुजुर्ग श्याम सिंह का काम तमाम करने के लिए तैयार किया और इस घटना को अंजाम देने के लिए एक गाड़ी का इंतजाम भी उसके द्वारा किया गया था। उसके द्वारा लाई गई गाड़ी में ही सभी लोग सवार होकर सलेमपुर गुर्जर गांव पहुंचे। राजकुमार, रविंद्र, बॉबी, और अमित भाटी के साथ मिलकर उन्होंने श्याम सिंह की गोली मार कर हत्या कर दी और वहां से फरार हो गए। थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में पुलिस मुठभेड़ में तीन लोगों को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।