ग्रेटर नोएडा की धरती उगल रही है सोना, रात के अंधेरे में खनन माफिया की चांदी
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 08:09 AM
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 08:09 AM
Greater Noida News : उत्तर प्रदेश का ग्रेटर नोएडा शहर सोना उगल रहा है। ग्रेटर नोएडा के इस सोने से यहां सक्रिय खनन माफिया की चांदी हो रही है। रात के अंधेरे में खनन माफिया जेसीबी, पोकलेन मशीन से ग्रेटर नोएडा की बेशकीमत जमीन को खोखला कर रहे हैं। लाखों-करोड़ों के इस खेल में खनन माफियाओं को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के कुछ भ्रष्ट अधिकारियों व कर्मचारियों का भी संरक्षण प्राप्त है।
ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक सेक्टर में अवैध खनन
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा शहर में चल रहे निर्माण कार्यों में मिट्टी की जरूरत को पूरा करने के लिए ग्रेटर नोएडा की जमीन पर खनन माफिया की गिद्ध नजर है। जानकारी के मुताबिक ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक सेक्टर-8, 9 व 10 में बड़े स्तर पर अवैध खनन कर बड़े-बड़े गड्ढे कर दिए गए हैं। सोना उगल रही ग्रेटर नोएडा की जमीन से मिट्टी खोदकर खनन माफिया मोटी कमाई कर रहे हैं। खनन माफिया ग्रेटर नोएडा में रात के अंधेरे में खनन करते हैं। रात में जेसीबी, पोकलेन मशीन डंपर और ट्रैक्टर ट्राली की आवाजाही बढ़ जाती है। खनन माफिया एक मिट्टी की ट्रॉली डेढ़ हजार रुपए और एक डंपर मिट्टी 3000 से 4000 रूपये में बेचते हैं।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने छेड़ा अभियान Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा में अवैध रूप से हो रहे मिट्टी खनन को रोकने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने अभियान छेड़ा है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्रीलक्ष्मी वी.एस. ने बताया कि प्राधिकरण को जैसे ही सूचना मिलती है। वर्क सर्किल के प्रभारी द्वारा थाने में एफआईआर दर्ज कराई जाती है। कुछ दिनों में ही पांच एफआईआर खनन माफिया के खिलाफ दर्ज कराई गई हैं। अवैध खनन की सूचना पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की टीम मौके पर पहुंचकर काम रूकवाती है और पुलिस को सूचना देकर खनन माफिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाती है।
अधिकारियों व खनन माफियाओं का गठजोड़
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्रीलक्ष्मी वी.एस. ने बताया कि खनन माफियाओं और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के कुछ अधिकारियों की मिलीभगत की वीडियो वायरल हुई हैं उनके खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। दो कर्मचारियों को वर्क सर्किल से हटाया भी गया है। एसीईओ ने बताया कि ग्रेटर नोएडा में खनन माफिया के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जा रहा है तथा लगातार अभियान चलाकर अवैध खनन को रोका जा रहा है। Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा – नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।