फ्लैट मालिक घर से गई बाहर, नौकरानी ने साफ कर दिया लॉकर
Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 12:06 AM
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 12:06 AM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा -2 क्षेत्र में स्थित एलडेको रेजीडेंसी ग्रीन सोसाइटी में रहने वाली एक महिला के घर चोरी हो गई। चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले व्यक्ति को जानकर आप चौंक उठेंगे। चोरी किसी और ने नहीं महिला के घर काम करे वाली कामवाली बाई ने की है। पीड़ित ने मामले की रिपोर्ट बीटा 2 थाने में दर्ज करा दी है और पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
लाखों के जेवरात किए चोरी Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा 2 में प्रीति शुक्ला ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसके घर पर घरेलू सहायिका के रूप में काम करने वाली हारून बीवी उर्फ गुड़िया ने उनके घर की आलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे हुए 82 हजार रुपए नकद और लाखों रुपए की ज्वेलरी चोरी कर ली है। पीड़िता ने बताया कि वह और उसके पति किसी काम से घर से बाहर गए थे, इसी बीच उनकी घरेलू सहायिका ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता ने बताया कि घटना के बाद से घरेलू सहायिका के रूप में काम करने वाली हारून फरार है। उससे किसी तरह का संपर्क नहीं हो पाया है।
पुलिस का बयान
थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस सोसाइटी और आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। जल्द ही आरोपी महिला को पकड़ा जाएगा। Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।