अस्पताल की महिलाकर्मी का सड़क किनारे मिला शव, मचा हड़कंप
Ghaziabad News
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 10:55 AM
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 10:55 AM
Greater Noida News : उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में उस वक्त सनसनी फैल गई जब सड़क के किनारे लहु लुहान हालत में एक शव मिला। बताया जा रहा है यह शव एक निजी अस्पताल में काम करने वाली महिला का है। शव के मिली की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
क्या है पूरी घटना
आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा के थाना सूरजपुर क्षेत्र के डेल्टा-2 स्थित एक निजी अस्पताल में काम करने वाली युवत की शव सड़क के किनारे मिला। इसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस शव को देखकर सड़ दुर्घटना की आशंका जता रही है। दरसअल रविवार देर शाम सेक्टर डेल्टा 2 के पास सर्विस रोड पर लहूलुहान हालात में युवती का शव पड़ा देख लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
Greater Noida News
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराई तो उसकी शिनाख्त थाना रबूपुरा क्षेत्र के म्याना गांव निवासी निधि पुत्री धनपाल के रूप में हुई। निधि डेल्टा-2 में स्थित एक अस्पताल में कार्यरत थी। बीती शाम वह ड्यूटी खत्म कर पैदल अपने घर जा रही थी। वहीं थाना रबूपुरा क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में देवेंद्र पुत्र रामवीर की मौत हो गई पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। Greater Noida News