ग्रेटर नोएडा में घर से गायब हुई किशोरी, पड़ोसी पर लगाया भगाने का आरोप
Noida News
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 03:35 PM
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 03:35 PM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा-2 के नवादा गांव में किराए पर रहने वाले रमेश काल्पनिक नाम ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 9 जुलाई को उसकी 15 वर्षीय बेटी घर से बिना बताए कहीं चली गई परिजनों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है।
Greater Noida News
वहीं थाना सेक्टर-63 में चोटपुर कॉलोनी निवासी मुकेश काल्पनिक नाम ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके बेटी को पड़ोस में रहने वाला सुहेल बहला फुसलाकर घर से भगा ले गया है। आरोपी उसकी बेटी को पूर्व में भी भाग कर ले जा चुका है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और लापता किशोरियों की तलाश कर रही है।