पुलिस का कड़ा एक्शन, 30 बदमाशों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज
Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 11:44 AM
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 11:44 AM
Greater Noida News : संगठित गिरोह बनाकर आपराधिक वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों के खिलाफ कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस ने कार्रवाई की है। तीन अलग-अलग थाना क्षेत्र की पुलिस ने 30 बदमाशों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज
थाना ईकोटेक वन प्रभारी अनुज कुमार ने बताया कि, सतीश उर्फ सत्ते, नागेश, बबली, इंद्र उर्फ इंदर, दीपक, विजयपाल अमित, निंदर उर्फ नरेंद्र, देवेंद्र, पम्मी, संजय, रवि उर्फ माती, रिंकू, राहुल, राजेश, रोहित, श्याम सिंह उर्फ पोले, टीकू व धनंजय के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी संगठित गैंग बनाकर यमुना नदी के खादर में अवैध रूप से खनन का काम करते हैं। उनके खिलाफ विभिन्न स्थानों में मुकदमे पंजीकृत हैं आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर आर्थिक व भौतिक लाभ के लिए लोक संपत्ति तटबंध को नुकसान पहुंचाया। तटबंध के कट जाने की वजह से बीते वर्ष आई बाढ़ से आम जन मानस प्रभावित हुआ था।
आरोपियों के खिलाफ विभिन्न थानों में कई मुकदमे
थाना बीटा-2 प्रभारी विद्युत गोयल ने बताया कि निखिल, लोकेश, रोहित, सोनू उर्फ सोहन पाल, सुकेश, राजू, कपिल उर्फ गब्बर, गौरव जीत लहरी के खिलाफ गैंगस्टर कार्रवाई की गई है। गैंगस्टर में निरुद्ध किए गए आरोपी हथियारों के बल पर लूट की घटनाओं को अंजाम देते हैं। आरोपियों के खिलाफ विभिन्न थानों में कई मुकदमे पंजीकृत हैं। पुलिस ने बीते दिनों गिरोह के सदस्यों को तमंचा कारतूस व अन्य चोरी के समान के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था। थाना सूरजपुर प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने चार बदमाशों को गैंगस्टर एक्ट में निरोध किया गया है। गैंगस्टर में निरूद्घ किए गए बदमाश रजनीकांत, विनय आदित्य पाल के खिलाफ कई मुकदमा पंजीकृत हैं। Greater Noida News