हाथ में पेट्रोल की बोतल लाने वाला सचिन नशे का आदी, रात में वृद्ध मां का फोड़ा था सिर
Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 12:23 PM
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 12:23 PM
Greater Noida news : ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर में स्थित डीएम कार्यालय के बाहर आत्मदाह का प्रयास करने वाला युवक सचिन नशे का आदी है और कल ही जेल से छूट कर आया है। सचिन ने जेल से छूटने के बाद अपनी वृद्ध मां के साथ मारपीट की और पिता को भी धक्का दिया। मारपीट के कारण सचिन की वृद्धि बैंक सिर में चोट आई है।
Greater Noida news
नशे का आदी है सचिन
आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर में स्थित डीएम कार्यालय के बाहर मंगलवार की सुबह आत्मा का प्रयास करने वाला युवक सचिन नशे का आदी है। इस मामले में एडीसीपी सेंट्रल नोएडा ने बताया कि सचिन पुत्र किरण पाल निवासी सदुपुरा थाना बादलपुर नशा करने का आदि है और पूर्व में आर्म्स एक्ट इत्यादि मामलों में जेल जा चुका है। 18 जून को साधुपुर के रहने वाले शहाबुद्दीन के घर पर सचिन ने नशे की हालत में बदतमीजी की थी। जिसके तहत उसे धारा 151 के तहत चालान किया गया था।
सचिन ने मां के साथ की मारपीट
बता दे कि 24 जून को रात 8:00 बजे के करीब सचिन ने नशे की हालत में जितेंद्र पुत्र पूरन सिंह के बेटे के साथ भी बदतमीजी की जितेंद्र ने सचिन के पिता से इस मामले में शिकायत की थी। जिसके बाद सचिन अपने माता-पिता से बेहद नाराज था। उन्होंने बताया कि सचिन ने रात में ही अपनी मां वीरवती 62 वर्ष के साथ मारपीट की और अपने पिता को धक्का दे दिया। मारपीट के कारण मां वीरवती के सिर में चोट आई। उन्होंने बताया कि सचिन अपने मां-बाप से अपना हिस्सा मांग रहा है। इसी बात को लेकर मंगलवार की सुबह वह जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच गया। उसके हाथ में पेट्रोल की बोतल थी सचिन ने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क लिया था। मगर ड्यूटी पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए युवक को आत्मदाह करने से रोक दिया। उन्होंने बताया कि सचिन के माता-पिता ने भी उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के लिए शिकायत पत्र दिया है। Greater Noida news