ग्रेटर नोएडा में लूटपाट का दौर जारी, आखिर पुलिस क्यों नाकाम?
Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 04:50 PM
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 04:50 PM
Greater Noida News : दिल्ली से सटे नोएडा शहर में शातिर बदमाशों का कहर जारी है। नोएडा से ऐसी तमाम खबरें आ चुकी है जिसमें शातिर चोर चोरी की वारदात को अलग-अलग तरीकों से अंजाम देने में कामयाब हो जाते हैं। ताजा मामला थाना बिसरख क्षेत्र के ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित अजनारा होम्स सोसाइटी के पास का बताया जा रहा है। जहां बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने की चेन और पेंडेंट खींच ली और हवा में हाथ लहराते हुए मौके से फरार हो गए।
सोने की चेन लूटकर मौके से फरार
बता दें ये घटना अगस्त की है लेकिन इसकी शिकायत अभी दर्ज कराई गई है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के अजनारा होम्स सोसाइटी में रहने वाले युवक ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि, उनकी माताजी 8 अगस्त की रात को राधा स्काई गार्डन और फ्रेंच अपार्टमेंट के पास लगने वाले साप्ताहिक बृहस्पति बाजार में खरीदारी कर वापस घर लौट रही थी। वह सोसायटी के गेट नंबर 1 के पास पहुंची तो पीछे से बाइक पर आए दो बदमाशों ने उनके गले से सोने की चेन और पेंडेंट लूट लिया और फरार हो गए। पीड़ित के मुताबिक सोने की चेन और पेंडेंट का बाजार वैल्यू करीब सवा दो लाख रुपए से ऊपर है।
जल्द ही बदमाश होंगे पुलिस की गिरफ्त में
जिस समय यह घटना हुई वहां से करीब 100 मीटर की दूरी पर पुलिस की गाड़ी भी खड़ी हुई थी। घटना होने के तुरंत बाद उन्होंने चेरी काउंटी चौकी के इंचार्ज को इसकी जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने उन्हें आश्वासन दिया कि जल्दी बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा लेकिन उनकी एफआईआर दर्ज नहीं की गई। कई दिनों तक चौकी के चक्कर काटने के बावजूद भी उनकी एफआईआर दर्ज नहीं की गई। इसके बाद उन्होंने उत्तर प्रदेश पुलिस की वेबसाइट पर ई-एफआईआर दर्ज कराई लेकिन वह रिजेक्ट हो गई। दूसरी बार भी एफआईआर रिजेक्ट होने पर उन्होंने ट्विटर पर उत्तर प्रदेश पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से इस घटना की शिकायत की। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ अब मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही बदमाश पुलिस के शिकंजे में होंगे। Greater Noida News