ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी, IAS प्रेरणा सिंह NMRC प्रोजेक्ट भी देखेंगी
Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 01:04 PM
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 01:04 PM
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी का पद संभालने के बाद आईएएस अधिकारी श्रीमती प्रेरणा सिंह को कई अहम जिम्मेदारी दी गई है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सीईओ एनजी रवि कुमार ने अधिकारियों के कामकाज में आंशिक संशोधन करते हुए उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने अधिकारियों को कामकाज की जिम्मेदारी सौंपी है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में तैनात अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्रीमती अन्नपूर्णा गर्ग सिस्टम विभाग, स्वास्थ्य विभाग, वाणिज्य सूचना , प्रौद्योगिकी, विद्युत यांत्रिकी, रोड परिवहन व्यवस्था, आईआईटीजीएनल व डीएमआईसी से संबंधित कार्य, वित्त मार्केटिंग वाणिज्यक, उद्योग संपत्ति बिल्डर विधि आईजीआरएस अतिक्रमण से संबंधित तथा मुख्य कार्यपालक अधिकारी द्वारा सौंपी गए विभिन्न कार्य देखेंगी।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में तैनात अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्रीमती श्रीलक्ष्मी वीएस उद्यान विभाग, शहरी सेवाएं, कार्मिक विभाग एवं मानव संपदा पोर्टल, स्वास्थ्य विभाग में गौशाला एवं डॉग से संबंधित कार्य, वर्क सर्कल चार एवं सात के अंतर्गत आने वाली परियोजना वा अन्य विभाग का कामकाज देखेंगी। इसके साथ ही ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में नवनियुक्त अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्रीमती प्रेरणा सिंह आईजीआरएस एवं जनसुनवाई, कौशल विकास, संस्कृति, ग्रेटर नोएडा के एनएमआरसी से संबंधित कार्य, जल विभाग, सीवर विभाग, सिस्टम विभाग, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, वाणिज्यक विभाग आदि का काम देखेंगी। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में विशेष कार्य अधिकारी के पद पर तैनाद सौम्य श्रीवास्तव भूलेख किसान आबादी नियोज, विधि, बिल्डर,मार्केटिंग, उद्योग विभाग एवं बोर्ड बैठक से संबंधित अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी स्तर के कार्य तथा मुख्य कार्यपालक अधिकारी द्वारा समय-समय पर सौंप गए कार्य को देखेंगे।
अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी आवासीय संपत्ति, प्राधिकरण से संबंधित महत्वपूर्ण योजनाओं की क्रियान्वयन से संबंधित नीति निर्माण, उपाध्यक्ष स्पॉट प्रबंधन समिति एवं स्पोर्ट्स सेल, प्राधिकरण हित में सीएसआर, संबंधी कार्य, ग्रुप हाउसिंग एवं कोऑपरेटिव सोसाइटी, केंद्रीय विद्यालय प्रबंधन समिति, नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा शिक्षा समिति से संबंधित कार्य विशेष परियोजनाएं नाइट सफारी, हेलीपोर्ट एवं जेवर एयरपोर्ट से संबंधित अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी स्तर के कार्य देखेंगे। इसके साथ ही एसेट विभाग वर्क सर्कल 5,6 एवंम 8 के अंतर्गत परियोजना विभाग के कार्य, ग्राम विकास, जलापूर्ति एवं गंगाजल, परियोजना वर्क सर्कल ड्रेन कार्य, गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय, राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान, से संबंधित कार्य देखेंगे। अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी के पद पर तैनात एसके सिंह को संस्थागत विभाग, वित्त विभाग, वर्क सर्कल एक दो एवं तीन के अंतर्गत परियोजना विभाग के समस्त कार्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
ग्रेटर नोएडा – नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।