ग्रेटर नोएडा में कांवड़ मार्ग पर पुलिस ने की कड़ी सुरक्षा
Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 04:53 PM
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 04:53 PM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा के जिले में कांवड यात्रा को सुरक्षित सम्पन्न कराने के लिए पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर डीसीपी ग्रेटर नोएडा साद मियां खान के पर्यवेक्षण में एडीसीपी ग्रेटर नोएडा अशोक कुमार द्वारा ग्रेटर नोएडा जोन के थाना दादरी क्षेत्र के अंतर्गत टी प्वाइंट,एनटीपीसी कट आदि क्षेत्र में कांवड़ियों से भेंट करते हुए कॉवड शिविरों एवं कॉवड मार्ग का निरीक्षण किया गया।
ग्रेटर नोएडा में कांवड़ मार्ग पर कड़ी सुरक्षा
उनके द्वारा शिविर के अन्दर साफ-सफाई, पानी, बिजली की उचित व्यवस्था के लिए सम्बन्धित लोगों को निर्देशित किया गया तथा कॉवड शिविरों में विश्राम कर रहे एवं कांवड मार्ग पर यात्रा कर रहे शिव भक्तों से वार्ता कर उनका कुशलक्षेम पूछा गया। उनके द्वारा ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों की ब्रीफिंग कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये एवं सम्बन्धित थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया कि कांवड यात्रा को लेकर पीसीआर, पीआरवी वाहनों द्वारा लगातार पेट्रोलिंग की जाये व यातायात व्यवस्था को दुरूस्त रखा जाये। Greater Noida News