ग्रेटर नोएडा में बदमाशों को पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा, कर रहे थे प्लानिंग
Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 01:09 PM
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 01:09 PM
Greater Noida News : उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में चोरी की वारदात बढ़ती जा रही है। आए दिन लूट, चोरी की घटनाएं सामने आती रहती है। वहीं ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने बदमाशों पर कड़ा एक्शन लिया है। बताया जा रहा है थाना ईकोटेक-3 पुलिस ने ग्रीन बेल्ट में बैठकर लूट की योजना बना रहे दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से तमंचे व कारतूस बरामद हुए हैं।
बदमाशों के पासे से तमंचा व कारतूस बरामद
मिली जानकारी के अनुसारी थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस टीम गस्त पर थी। इस दौरान मुखबिर ने सूचना दी की डाटा सेंटर के पास ग्रीन बेल्ट में दो बदमाश लूट की योजना बना रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ग्रीन बेल्ट में बैठे दो बदमाशों को धर दबोचा। तलाशी में इन बदमाशों के पास से एक-एक तमंचा, कारतूस बरामद हुए। पकड़े गए बदमाशों ने अपना नाम सुमित पुत्र सुनील कुमार व दीपू सैनी पुत्र चंद्रभान बताया। पकड़े गए दोनों बदमाशों ने बताया कि वह ग्रीन बेल्ट में बैठकर अपने साथी बिल्लू व अमन का इंतजार कर रहे थे ।उनके आने पर वह राहगीरों से लूट की वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों के अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।