पुलिस मुठभेड़ में फायरिंग के वांछित चारों बदमाशों को पुलिस ने दबोाचा
Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 08:58 AM
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 08:58 AM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा के कोतवाली रबूपुरा क्षेत्र के गांव भोयरा में बीते दिनों खड़ंजे के विवाद में फायरिंग कर तीन लोगों को जख्मी करने के आरोप में वांछित चल रहे बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए जबकि दो बदमाशों को पुलिस ने कांबिंग के दौरान गिरफ्तार किया।
बरामद हुए अवैध हथियार
पकड़े गए बदमाशों के पास से तीन तमंचे, कारतूस और ब्रेजा गाड़ी बरामद हुई है। एडिशनल डीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि 7 जुलाई को रबूपुरा के गांव भोयरा में रास्ते को लेकर हुए विवाद में फायरिंग करने वाले आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही थी। आज पुलिस को सूचना मिली कि भोयरा में फायरिंग करने के आरोप में वांछित चल रहे चारों बदमाश ब्रेजा गाड़ी से भागने के फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी।
Greater Noida News
पुलिस टीम ने यमुना एक्सप्रेसवे के सेक्टर 20 गौर सिटी के पास ब्रेजा कार को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देख कर कार सवार बदमाश भागने लगे।कार की स्पीड तेज होने के कारण कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। खुद को घिरा देखकर बदमाश कार से उतर कर फायरिंग करते हुए भागने लगे। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में सौरव और गौरव के पैर में गोली लगी और वह जमीन पर गिर गए इसके बाद पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। इनके दो साथी मौके से फरार हो गए। एडीसीपी ने बताया कि पुलिस ने कांबिंग के दौरान फरार विकेश और गोविंदा को भी गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से तमंचे पर कारतूस बरामद हुए है। मुठभेड़ के दौरान घायल हुए दोनों बदमाशों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। Greater Noida News
[video width="848" height="480" mp4="https://test.chetnamanch.com/wp-content/uploads/2024/07/VID-20240711-WA0169.mp4"][/video]