ग्रेटर नोएडा में दो भाईयों पर पीजी संचालक ने की फायरिंग
Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 09:38 AM
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 09:38 AM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा के अल्फा-2 सेक्टर में घर के बाहर खड़े होकर बिजली ठीक कर रहे दो भाइयों पर पीजी संचालक व उसके साथियों ने हमला कर मारपीट की। पीड़ितो का आरोप है कि पीजी संचालक ने जान से मारने की नीयत से उन पर तमंचे से गोली भी चलाई। पीड़ितों की शिकायत पर थाना बीटा-2 पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
क्या है पूरी घटना? Greater Noida News
सेक्टर अल्फा-2 एफ ब्लॉक में रहने वाले अचल शर्मा ने बताया कि वह 24 जुलाई की रात्रि को अपने भाई ऋषभ शर्मा के साथ घर के बाहर खड़े होकर एनपीसीएल के कर्मचारियों से अपने घर की बिजली ठीक करा रहे थे। इस दौरान घर के सामने पीजी चलाने वाले नकुल, दीपा, रोबिन व अन्य लोग उनके पास पहुंचे और गाली गलौज शुरू कर दी। नकुल ने कहा कि वह उनकी पीजी के बारे में बहुत शिकायत करते हैं, इसलिए आज उन्हें शिकायत करने का मजा चखाया जाएगा। इसके बाद सभी आरोपी उन पर टूट पड़े और मारपीट करने लगे।
आरोपियों में दो लोगों के हाथ में तमंचे थे। उन्होंने जब मारपीट का विरोध किया तो आरोपियों ने दोनों भाइयों पर जान से मारने की नीयत से गोली चला दी। दोनों भाई किसी तरह गोली लगने से बाल-बाल बच गए। मौके पर लोगों को इकट्ठा होता देखकर आरोपी बाइक व अन्य वाहनों से फरार हो गए। उन्होंने इसकी सूचना डॉयल-112 पर दी। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। Greater Noida News