ग्रेटर नोएडा के Oppo कंपनी पर ठेकेदार का करोड़ों रुपया बकाया
Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 03:01 PM
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 03:01 PM
ग्रेटर नोएडा की कंपनी का कंस्ट्रक्शन कार्य पूरा करने के बाद ठेकेदार को करोड़ों रुपए का भुगतान नहीं किया गया। पैसे मांगने पर ठेकेदार का अपहरण करने तथा जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित ठेकेदार का थाना कासना में मुकदमा दर्ज कराया है।
क्या है पूरा मामला?
बता दें कि वसुंधरा गाजियाबाद निवासी अरुण कुमार सिंह ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह पुकार इंजीनियर एंड कंस्ट्रक्ट का प्रोपराइटर है। उसके कंपनी ने गुजरात की इवांग लॉजिस्टिक्स एंड ट्रेडिंग प्राइवेट लिमिटेड के साथ कंस्ट्रक्शन कार्य के लिए एग्रीमेंट किया। एग्रीमेंट के तहत कंपनी के लोकल एरिया ऑफिस स्थित ओप्पो कंपनी में विभिन्न जगहों पर कार्य किया गया था। 21 अक्टूबर 2020 से 21 मार्च 2023 तक उनकी कंपनी द्वारा कार्य किया गया। उनके कंपनी ने 3 करोड़ 12 लाख 84 हजार रुपए का काम किया।
इसकी एवज में उन्हें 19416171 रुपए का भुगतान किया गया। कंपनी पर उनके 11867869 रुपए बकाया है। अपना बकाया पैसे के लिए उन्होंने कंपनी के अधिकारी यांग और डेविड से कई बार मुलाकात की। उन्होंने कंपनी के निर्देशक सोनू राणा से मिलने को कहा। हर बार उसे जल्द पैसे देने का आश्वासन देकर टरका दिया जाता था बीते दिनों आरोपियों ने उसे बकाया पैसे देने से साफ इनकार कर दिया और धमकी दी कि अगर उसने कोई कार्रवाई की तो उसका अपहरण करवा कर उसे जान से मार देंगे। स्थानीय स्तर पर सुनवाई न होने पर अरुण कुमार सिंह ने उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई। इसके बाद थाना कासना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
ग्रेटर नोएडा – नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।