नोएडा की पुलिस कमिश्नर की बड़ी पहल, ‘एक पेड़ माँ के नाम’
Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 09:38 AM
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 09:38 AM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा की कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर का निरीक्षण करते हुए शासन द्वारा चलाये गये वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम ‘एक पेड़ माँ के नाम’ के अंतर्गत जनपद के सभी नागरिकों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में वृक्षारोपण करने का संदेश देते हुए पुलिस अधिकारियों के साथ पुलिस लाईन गौतमबुद्धनगर में पौधारोपण किया।
Greater Noida News
वृक्ष हमें अनमोल जीवन प्रदान करते है : लक्ष्मी सिंह
पौधारोपण करने के उपरांत पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने कहा कि वृक्ष हमें अनमोल जीवन प्रदान करते है एवं प्रकृति का संतुलन बनाये रखने के लिए अधिक से अधिक संख्या में पौधारोपण किया जाना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वायु पाने व ग्लोबल वार्मिंग, जलवायु परिवर्तन आदि समस्याओं को कम करने के लिए अधिक से अधिक संख्या में पौधारोपण करना होगा। वृक्ष हमें स्वच्छ वायु व बेहतर जीवन देने के साथ-साथ पर्यावरण का संतुलन भी बनाए रखते है। कार्यक्रम के अंतर्गत गौतमबुद्धनगर रिजर्व पुलिस लाइन/पुलिस मुख्यालय एवं सभी थानों व कार्यालयों में लगभग 12,600 पेड़ लगाये जा रहे है। पुलिस कमिश्नर द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर का निरीक्षण करते हुए परिवहन शाखा, परेड ग्राउंड आदि में व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया एवं साफ-सफाई व व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने को लेकर संबंधित अधिकारीगण को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस मौके पर अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय बबलू कुमार सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। Greater Noida News