नोएडा की पुलिस कमिश्नर का सख्त एक्शन, मूर्ति खंडित मामले में 3 सस्पेंड
Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 09:11 AM
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 09:11 AM
Greater Noida News : थाना जारचा क्षेत्र अंतर्गत गांव छोलस में मूर्ति खंडित मामले में गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट की पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर जारचा एसएचओ अमित खारी, चौकी इंचार्ज अमित यादव और एक बीट प्रभारी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। प्रथम दृष्टया जांच में लापरवाही का दोषी मानते हुए कार्रवाई की गई है।
माहौल बिगाड़ने की हुई थी कोशिश
डीसीपी ग्रेटर नोएडा साद मिया खान ने बताया कि विगत कुछ दिनों पूर्व शरारती तत्वों ने छोलस गांव में मंदिर के अंदर मूर्ति खंडित करके सौहार्दपूण माहौल बिगाड़ने की कोशिश थी। सूचना मंदिर के पुजारी द्वारा पुलिस को दी गई थी। उसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नई मूर्ति स्थापित करवाई थी। अधिकारियों के प्रयास से स्थिति पर तुरंत काबू पा लिया गया था। इस मामले में पुलिस कमिश्नर ने कड़ा एक्शन लेते हुए जारचा एसएचओ अमित खारी, चौकी इंचार्ज अमित यादव और एक बीट प्रभारी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। Greater Noida News