फंसे हुए फ्लैट्स के लिए शुरू हुई नई पहल, YEIDA ने मांगा खरीदारों का रजिस्ट्रेशन
Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 09:25 AM
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 09:25 AM
Greater Noida News : अगर आपने जेपी एसोसिएट्स के किसी ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट में फ्लैट बुक कराया है तो अब रजिस्ट्रेशन कराना बेहद जरूरी हो गया है। यमुना अथॉरिटी (YEIDA) ने ऐसे सभी खरीदारों से अपील की है कि वे अपनी दावेदारी के लिए अथॉरिटी की वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें। यह कदम अधूरे प्रोजेक्ट्स को पूरा करने की दिशा में उठाया गया है, ताकि खरीदारों का असली आंकड़ा जुटाया जा सके और आगे की कार्यवाही की जा सके।
प्राधिकरण ने उठाई जिम्मेदारी
हाईकोर्ट के आदेश के बाद जेपी एसोसिएट्स द्वारा छोड़े गए अधूरे प्रोजेक्ट्स की जिम्मेदारी अब अथॉरिटी ने संभाल ली है। अनुमान है कि 10 हजार से ज्यादा खरीदार इन प्रोजेक्ट्स में फंसे हैं, जिनमें से कुछ डायरेक्ट जेपी एसोसिएट्स के और कुछ सबलेसी बिल्डरों के प्रोजेक्ट्स में हैं। रजिस्ट्रेशन के लिए खरीदारों को बुकिंग डॉक्यूमेंट, भुगतान का प्रमाण, आधार और पैन कार्ड जैसी जानकारियां देनी होंगी।
अधूरी परियोजनाओं को पूरा करेगी प्राधिकरण
अथॉरिटी अधूरी परियोजनाओं को पूरा करने के लिए बचे हुए प्लॉट्स को बेचकर धन जुटाएगी, जिससे खरीदारों पर कोई अतिरिक्त वित्तीय बोझ नहीं पड़ेगा। साथ ही, इस योजना के तहत खेल सुविधाएं जैसे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, स्पोर्ट्स एकेडमी, हॉकी व फुटबॉल ग्राउंड, टेनिस कोर्ट और अन्य स्पोर्ट्स इन्फ्रास्ट्रक्चर भी विकसित किए जाएंगे। CEO डॉ. अरुणवीर सिंह ने स्पष्ट किया है कि अथॉरिटी खरीदारों को उनका वादा किया गया फ्लैट दिलवाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
अगर आपने जेपी एसोसिएट्स के किसी प्रोजेक्ट में फ्लैट बुक कराया है, तो अपनी दावेदारी पक्की करने के लिए जल्द से जल्द रजिस्ट्रेशन कराएं। यह प्रक्रिया आपके अधूरे सपनों को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। Greater Noida News