इस बात पर पड़ोसी ने महिला के साथ की मारपीट, हुआ फरार
Noida News
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 04:52 AM
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 04:52 AM
Greater Noida News : उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां एक पड़ोसी ने अपनी महिला पड़ोसन के साथ मारपीट की है। बताया जा रहा है इस मारपीट में महिला बूरी तरीके से घायल हो गई है। फिलहाल महिला के साथ हुई मारपीट की शिकायत करा दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
क्या है पूरी घटना?
मिली जानकारी के अनुसार यह पूरी घटना ग्रेटर नोएडा के थाना जारचा क्षेत्र के धनुवास गांव की है। इस मामले में महिला के पति मनवीर ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी पत्नी नीरज अपने घर के गेट पर बैठी हुई थी। इस दौरान पड़ोस में ही रहने वाला प्रेमचंद उसके साथ गाली गलौज करने लगा। जब उसकी पत्नी ने इस बात का विरोध किया तो प्रेमचंद ने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। मारपीट में उसकी पत्नी नीरज घायल बूरी तरीके से घायल हो गई। बता दें शोर शराबा सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो प्रेमचंद जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। Greater Noida News