ग्रेटर नोएडा की हाईराइज सोसाइटी में फिर अटकी लिफ्ट, फंसी रहीं मां-बेटी
Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 07:46 PM
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 07:46 PM
Greater Noida News : उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में लिफ्ट अटकने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला ग्रेटर नोएडा के पंचशील हाइनिश सोसाइटी का है, यहां अचानक से एक लिफ्ट अटक गई। बाताया जा रहा है कि इस लिफ्ट के अंदर मां-बेटी फंस गए और करीब 1 घंटे तक वह लोग इसी लिफ्ट के अंदर फंसे रहे। इस घटना के बाद हड़कंप मच गया, इसके बाद मेंटेनेंस विभाग के लोग लिफ्ट खोलने की कोशिश करने लगे, लेकिन लिफ्ट नहीं खुल पाई। फिर बाद में एक इंजीनियर को बुलाया गया और उसने लिफ्ट को खोला।
Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा की सोसायटी में फिर फंसी लिफ्ट
मिली जानकारी के अनुसार ग्रेटर नोएडा वेस्ट की पंचशील हाईनिश सोसाइटी के 12वें फ्लोर पर रहने वाले मनीराम गुप्ता ने बताया कि गुरुवार रात में उनकी पत्नी सीमा और बेटी अपने फ्लैट से लिफ्ट द्वारा ग्राउंड फ्लोर पर जा रहे थे, वो लोग जैसे ही ग्राउंड फ्लोर पर पहुंचे अचानक से लिफ्ट में झटका लगा और लिफ्ट अटक गई और लिफ्ट का दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद लिफ्ट के अंदर बंद मेरी पत्नी और बेटी काफी घबरा गए। उन्होंने इमरजेंसी बटन को भी दबाया और शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद वहां पर मौजूद मेंटेनेंस विभाग के लोग पहुंचे लेकिन वह लोग भी लिफ्ट को नहीं खोल पाए।
एक घंटे तक नहीं खुली लिफ्ट
बता दें कि मनीराम गुप्ता ने बताया, 'लिफ्ट बंद होने की वजह से उसमें काफी सफोकेशन बन गई, जिससे कि मेरी पत्नी और बेटी को परेशानी हुई। वहां पर मौजूद लोगों की मदद से लिफ्ट को लगातार खोलने की कोशिश की थी, लेकिन किसी पर भी वह लिफ्ट नहीं खुली। लिफ्ट में बंद होने की वजह से मां बेटी काफी घबरा गई। जब 1 घंटे तक भी लिफ्ट नहीं खुली तो बराबर वाली सोसायटी से एक इंजीनियर को बुलाया गया और उसके द्वारा फिर लिफ्ट को खोला गया।' Greater Noida News