ग्रेटर नोएडा के महागुन मायवुड सोसाइटी के फ्लैट में लाखों की चोरी, मचा हड़कंप
Noida News
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 03:05 AM
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 03:05 AM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा के थाना बिसरख क्षेत्र के ग्रेटर नोएडा वेस्ट की महागुन मायवुड सोसाइटी के एक फ्लैट से चोरों ने करीब 8 लाख रुपए मूल्य के जेवरात चोरी कर लिए। सोसाइटी में कड़ी सिक्योरिटी के बावजूद भी चोरी की घटना होना चर्चा का विषय बना हुआ है। महागुन मायवुड सोसाइटी में रहने वाले शरद कुमार ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह 21 जून को अपने फ्लैट को ताला लगाकर अपने पैतृक घर गया था।
Greater Noida News
कैसे हुई पूरी घटना?
25 जून को जब वह वापस लौटा तो उसे घर का सामान अस्त-व्यस्त मिला। घर में रखिए अलमारी देखने पर उसमें से जेवरात गायब मिले। पीड़ित के मुताबिक चोरी गए जेवरात की कीमत करीब 8 लाख रुपए है। उसने इसकी शिकायत पुलिस से की जांच के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। बता दें कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट की अधिकतर सोसाइटी में प्रवेश पाने के लिए कड़ी जांच प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। सोसायटी के मुख्य द्वार पर तैनात गार्ड पूरी जांच पड़ताल के बाद ही आगंतुक को अंदर भेजते हैं। इस दौरान आने वाले लोगों से उनकी आईडी तक ली जाती है ऐसे में सोसायटी के फ्लैट में चोरी होने की घटना से लोगों में सिक्योरिटी को लेकर रोष व्याप्त है। Greater Noida News