बड़ी खबर : डिप्रेशन के शिकार पत्रकार ने जहर खाकर की आत्महत्या
Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 02:31 PM
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 02:31 PM
Greater Noida News : उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में आर्थिक तंगी के चलते पिछले 6 माह से डिप्रेशन की समस्या से जूझ रहे एक न्यूज चैनल के वरिष्ठ पत्रकार ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना बिसरख पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पास से कोई सुसाइट नोट नहीं मिला है।
Greater Noida News
इलाज के दौरान हुई मौत
थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि उमाकांत राही (उम्र 40) वर्ष एक न्यूज़ चैनल में वीडियो एडिटर के रूप मे कार्य करते थे। बीती रात को उन्होंने मानसिक तनाव के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। उन्हें अत्यंत गंभीर हालत में उपचार के लिए एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई है।
थाना प्रभारी ने दी जानकारी
थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। जांच में यह बात पता चली है कि उमाकांत पिछले कुछ माह से आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे थे और डिप्रेशन में थे। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाले पत्रकार उमकांत ने घर व अन्य चीजों के लिए कई बैंक से लोन लिया था। जिसकी किस्त कट रही थी। इस बारे में उन्होंने अपने परिवार के सदस्यों को भी बताया था।