जेवर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे ने पकड़ी रफ्तार, KGP पर खड़े हुए पिलर, अब बिछेंगे स्टील गर्डर
Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 10:54 PM
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 10:54 PM
Greater Noida News : Faridabad–Jewar Greenfield Expressway को लेकर एक और बड़ी प्रगति सामने आई है। ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे (KGP) के दोनों ओर पिलर खड़े करने का कार्य पूरा कर लिया गया है। अब इन पिलरों पर स्टील गर्डर रखने की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है जिससे फरीदाबाद से जेवर एयरपोर्ट तक की कनेक्टिविटी को नया बल मिलेगा।
अब इंटरचेंज पर हो रहा तेज काम
गांव मोहना के पास, जहां जेवर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे, केजीपी को पार कर रहा है वहां इंटरचेंज का निर्माण भी तेज़ी से हो रहा है। यहां स्लिप रोड, अंडरपास और अप्रोच रोड बनाए जा रहे हैं। साइट पर भारी-भरकम स्टील गर्डर पहुंचा दिए गए हैं और जल्द ही उन्हें पिलरों पर स्थापित करने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
KGP पर ट्रैफिक होगा डायवर्ट
गर्डर की लंबाई और वजन को देखते हुए, इन्हें रखने के दौरान केजीपी एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा। एक साइड के कैरिजवे पर काम होते समय, ट्रैफिक को दूसरी साइड डायवर्ट किया जाएगा, ताकि निर्माण कार्य सुचारू रूप से पूरा हो सके।
NHAI ने दी अपडेट
प्रोजेक्ट से जुड़े एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर, धीरज ने बताया कि, “मोहना गांव के पास जेवर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे और केजीपी का इंटरचेंज बन रहा है। दोनों तरफ पिलर खड़े कर दिए गए हैं और कुछ हिस्सों में गर्डर भी रखे जा चुके हैं। अब केजीपी के ऊपर वाले हिस्से में भी गर्डर रखने की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।”
क्या है इस प्रोजेक्ट का महत्व?
फरीदाबाद को नोएडा के जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ने वाला यह ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे, ना केवल यातायात को तेज़ और आसान बनाएगा, बल्कि दिल्ली-एनसीआर में इन्फ्रास्ट्रक्चर ग्रोथ का एक बड़ा उदाहरण भी बनेगा। निर्माण कार्य की तेजी को देखते हुए, उम्मीद है कि ये प्रोजेक्ट तय समयसीमा में पूरा हो जाएगा। Greater Noida News