ग्रेटर नोएडा पुलिस की मुठभेड़ में पकड़े गए अंतरराज्यीय गिरोह के बदमाश, एक घायल
Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 04:15 PM
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 04:15 PM
Greater Noida News : उत्तर प्रदेश की ग्रेटर नोएडा पुलिस ने एक बड़े अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफश किया है। बताया जा रहा है ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के थाना बिसरख पुलिस ने मुठभेड़ में चार बदमाशों को धर दबोचा है। यह मुठभेड़ गुरुवार की सुबह हुई, इस दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। पुलिस की जिन बदमाशों के साथ मुठभेड़ हुई वह एटीएम कार्ड पर पैसा निकालने वाले लोगों का कार्ड धोखधड़ी से बदलकर व चोरी कर लोगों के खाते से रकम निकाल लेते थे। इन्हें इंटरस्टेट गिरोह के नाम से जाना जाता है। इन आरोपियों के खिलाफ 13 मुकदमे दायर है।
चेकिंग के दौरान पकड़े गए बदमाश
इस मामले में जानकारी देते हुए अपर पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) ह्रदेश कठेरिया ने बताया कि थाना बिसरख गोल चक्कर के पास गुरुवार सुबह तड़के पुलिस चेकिंग कर रही थी , तभी पुलिस को सूचना मिली कि इंटरस्टेट गिरोह के बदमाश किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। यह गिरोह एटीएम से पैसे निकलने वाले लोगों को ठगता था। पुलिस ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने जलपुरा गांव के सर्विस रोड के पास बदमाशों को घेर लिया। अपने आप को पुलिस से घिरा देख बदमाश ने पुलिस पर हमला कर दिया। इस जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने एक बदमाश के पैर में गोली मारी। पुलिस की गोली से घायल रोहित उर्फ मोनू पुत्र धर्मेंद्र चौहान घायल हो गया। रोहित उर्फ मोनू जनपद धामपुर बिजनौर का रहने वाला है, जिसकी उम्र 27 साल है।
मदद के बहाने चोरी करते थे पैसे Greater Noida News
पुलिस ने इन बदमाशों के पास से देसी तमंचा, 17,860 रूपए नकद, 31 क्रेडिट कार्ड, मोबाइल फोन, एक प्लास, तीन कैंची, चार पेचकश, 12 लोहे की पत्ती, घटना में इस्तेमाल होने वाली एक कार बरामद की है। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि ये बदमाश एटीएम मशीन में छेड़छाड़ कर उसे खराब कर देते हैं। जब वहां कोई पैसा निकालने जाता है तो उसका कार्ड मशीन में फंस जाता है। ये बदमाश हेल्पलाइन के रूप में अपना नंबर वहां पर छोड़ देते हैं। पीड़ित एटीएम मशीन के लोगों का नंबर समझकर उसपर फोन करता है।
उसे अपनी बातों में फंसाकर अपराधी मौके पर पहुंचते हैं, तथा बातों-बातों में पीड़ित से मदद के बहाने एटीएम का पिन कोड आदि हासिल कर लेते हैं, उसका एटीएम कार्ड बदलकर उनके खाते से रकम निकाल लेते हैं। इसके अलावा इन बदमाशों पर झारखण्ड, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ व उत्तरप्रदेश के विभिन्न जनपदों में सक्रिय होकर कई वारदातों को अंजाम देने का आरोप है। और इन सभी जगहों पर केस भी दर्ज है। Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा – नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।