ग्रेटर नोएडा की हाईराइज में मासूम बच्चे के साथ बर्बरता, बिना गलती के पीटा
Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 12:27 PM
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 12:27 PM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा की हाईराइज सोसायटी में पड़ोसी ने 13 साल के बच्चे का बुरी तरह से हाथ मरोड़ दिया और जमकर उसे गालियां दी। सोसायटी वासी की इस हरकत के बाद 13 साल का मासूम बच्चा सदमे में है। बच्चे के पिता ने थाना बिसरख में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
Greater Noida News
बिना गलती के बच्चे को दी सजा
आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित ट्रिडेंट एंबेसी सोसाइटी में रहने वाले राहुल देव सिंह ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि पड़ोस में रहने वाले हेमंत कार्तिक ने बिना बात उनके (13 वर्षीय) बेटे के साथ गाली-गलौज की। उनके बेटे ने जब गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर उसका हाथ मरोड़ दिया।
पिटाई के बाद बच्चा सदमे में
इस घटना के बाद से उसका बेटा गहरे सदमे में है। वहीं मासूम बच्चों के साथ हुई इस हरकत पर सोसायटीवासियों ने भी गहरी नाराजगी जाहिर की है। थाना प्रभारी ने बताया कि पीडि़त की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच पड़ताल की जा रही है। Greater Noida News