ग्रेटर नोएडा में होगा भारत शिक्षा एक्सपो, छात्रों के भविष्य को मिलेगा नया आकार
Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 05:28 PM
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 05:28 PM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट में भारत शिक्षा एक्सपो का आयोजन आने वाले 11 से 13 नवंबर तक होगा। इसकी तैयारी के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह ने इंडिया एक्सपो मार्ट और ग्रेटर नोएडा स्थित शिक्षण संस्थानों व शिक्षा जगत की प्रमुख हस्तियों के साथ बैठक की, जिसमें इस आयोजन की तैयारी से जुड़े तमाम पहलुओं पर चर्चा की गई।
शैक्षिक ढांचा तैयार करने में भी मिलेगी मदद
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के बोर्ड रूम में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसीईओ प्रेरणा सिंह ने कहा कि शिक्षा के विश्व गुरू के रूप में भारत की भूमिका को रेखांकित करने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और एक्सपो मार्ट की तरफ से यह आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देश-विदेश के प्रतिभा की हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि यह एक्सपो असीमित शैक्षिक अवसरों का पता लगाने और छात्रों की भविष्य को नया आकार देने में अहम भूमिका निभाएगा। यह आयोजन छात्रों की भविष्य के लिहाज से शिक्षा का प्रारूप तय करने के लिए एक साझा मंच तैयार करेगा। भारत शिक्षा एक्सपो में कार्यशालाओं और इंटरैक्टिव प्रयोगशालाओं के जरिए प्रतिभागियों की सफलता के लिए मजबूत आधार तलाशने का प्रयास किया जाएगा। इस आयोजन के जरिए वैश्विक बाजार में उभरती मांगों को देखते हुए शैक्षिक ढांचा तैयार करने में भी मदद मिलेगी।
ये प्रमुख हस्तियां रहीं शामिल
एक्सपो मार्ट की तरफ से जानकारी दी गई कि भारत शिक्षा एक्सपो में अलग-अलग जोन बनाए जाएंगे। स्कूल जोन में प्राइमरी से सेकेंडरी एजुकेशन पर फोकस किया जाएगा। कॉलेज और विश्वविद्यालय जून में उच्च शिक्षण संस्थाओं, वोकेशनल ट्रेंनिंग सेंटर्स, रिसर्च के अवसरों आदि पर फोकस होगा। इसके अलावा स्किल डेवलपमेंट, फिजिकल एजुकेशन और स्पोर्ट्स जोन भी होंगे जिससे तमाम आधुनिक एवं तकनीक युक्त जानकारी प्राप्त हो सकेगी। एसीईओ प्रेरणा सिंह ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए स्कूलों, कॉलेजों , विश्वविद्यालयों व अन्य शिक्षण संस्थानों से बढ़-चढ़कर भागीदारी करने के लिए आह्वान किया है। भारत शिक्षा एक्सपो के आयोजन के लिए एक कोर्स समिति बनाई गई है, जिसमें प्राधिकरण की एसीईओ, इंडिया एक्सपोर्ट मार्ट के चेयरमैन और सीईओ, भारत शिक्षा एक्सपो 2024 के चेयरपर्सन डॉ हरिवंश चतुर्वेदी सहित 10 प्रतिनिधि शामिल किए गए हैं। बैठक में डॉ हरिवंश चतुर्वेदी, आईआईएलएम यूनिवर्सिटी से मेजर जनरल बीडी वाधवा, ग्रेड्स इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्या अदिति बसु राय सहित शिक्षा जगत की कई हस्तियां शामिल हुई। Greater Noida News