ग्रेटर नोएडा में शातिर बदमाश पुलिस के हत्थे लगे, बरामद किए अवैध हथियार
Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 06:55 PM
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 06:55 PM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा की पुलिस ने तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से फर्जी नंबर प्लेट लगी चोरी की बाइक, चोरी का मोबाइल फोन व दो चाकू बरामद हुए हैं।
चोरों के पास से मिले अवैध हथियार
इस मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस टीम ग्लोबल तिराहे पर बैरियर लगाकर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि तीन बदमाश एक पल्सर बाइक पर सवार होकर सेक्टर-61 मेट्रो स्टेशन होते हुए पृथला की तरफ जाने वाले हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने सेक्टर-61 मेट्रो स्टेशन के पास बैरियर लगाकर चेकिंग शुरू कर दी। काली पल्सर बाइक पर आ रहे तीन युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा कर उन्हें डंपिंग ग्राउंड के पास दबोच लिया।
फर्जी नेम प्लेट का कर रहे इस्तेमाल
तलाशी में उनके पास से एक-एक चाकू व मोबाइल फोन बरामद हुआ। पूछताछ में पकड़े गए बदमाशों ने अपने नाम शानू उर्फ रोहित पुत्र पप्पू, अरबाज पुत्र इस्लाम व करण पुत्र मुकेश बताया। तीनों बदमाशों ने स्वीकार किया कि उक्त बाइक व मोबाइल फोन चोरी के है। पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि उन्होंने यह बाइक नोएडा से चोरी की थी। पुलिस से बचने के लिए उन्होंने इस बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगा रखी थी। पकड़े गए चोरों ने चोरी की कई घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है। Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।