ग्रेटर नोएडा में चोरों ने जलाभिषेक कर रही महिला के गले से छीनी चेन
Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 08:00 AM
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 08:00 AM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा के सेक्टर डेल्टा-2 में स्थित शिव मंदिर में जल चढ़ा रही महिला के गले से एक बदमाश ने सोने के चेन छीन ली और फरार हो गया। मंदिर में घटित हुई पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फिलहाल इस मामले में महिला के बेटे ने थाना सूरजपुर में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
क्या है पूरी घटना?
महिला के बेटे ने थाना सूरजपुर में मुकदमा दर्ज कराया है। सेक्टर डेल्टा-2 में रहने वाले एडवोकेट बी शर्मा ने बताया कि उनकी मां श्रीमती गीता शर्मा 29 जुलाई की सुबह अपने घर से पड़ोस में ही स्थित मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए गई थी उनकी मां शिवलिंग पर जल चढ़ा रही थी इस दौरान पीछे से एक व्यक्ति ने उनके गले से सोने के चेन तोड़ ली। उनकी मां ने तुरंत शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। लेकिन तब तक बदमाश मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे के पड़ताल की तो एक व्यक्ति गीता शर्मा के गले से चेन झपट्टा हुआ दिखाई दिया। Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा – नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।