ग्रेटर नोएडा में प्रधान के बेटे की दबंगई, बाइक चालक को घर में घुसकर पीटा
Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 03:58 AM
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 03:58 AM
Greater Noida News : उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में छोलस गांव के प्रधान के बेटे ने युवक को बाइक की टक्कर मारने के बाद दबंगई दिखाते हुए उसकी जमकर पिटाई कर दी। ग्राम प्रधान के चार बेटों के खिलाफ थाना जारचा में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
क्या है पूरा मामला
ग्राम छोलस निवासी फिरोज पुत्र शरीफ कुरैशी ने पुलिस से की शिकायत में बताया कि वह 18 जून को अपने घर से सामान लेने के लिए जा रहा था। रास्ते में ग्राम प्रधान अथर अली के छोटे बेटे शोएब ने अपनी बाइक से उसे टक्कर मार दी। उसने जब सही तरीके से बाइक चलाने को कहा तो बहस हो गई। इस दौरान आस-पड़ोस के लोगों ने दोनों को समझा बुझाकर वहां से भेज दिया। इसके बाद वह अपने घर चला आया कुछ देर बाद शोएब अपने भाई गफ्फार अली, सिमी, गाजी के साथ उसके घर आया और गाली गलौज शुरू कर दी।
Greater Noida News
घर में घुसकर कर दी पिटाई
फिरोज के मुताबिक उसकी मां हसीना ने जब गाली गलौज का विरोध किया तो चारों भाई जबरन उसके घर में घुस आए और मारपीट करने लगे। इस दौरान गफ्फार ने डंडे से उसके सिर पर वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसने इस पूरे वाक्य की वीडियो बनाने की कोशिश की तो आरोपी उसके मोबाइल फोन को भी छीन कर अपने साथ ले गए। जाते-जाते आरोपी अंजाम भुगतने की धमकी देकर गए। आरोपियों के जाने के बाद घायल फिरोज को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। पीडि़त की शिकायत पर चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। Greater Noida News