ग्रेटर नोएडा में शातिर चोरों ने घर से गायब किया लाखों का सामान
Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 01:57 AM
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 01:57 AM
Greater Noida News : उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में चोरी के मामले लगातार बढ़ रहे है। चोर इतने शातिर है कि घरों में घुसकर नए-नए तरीके से चोरी की घटना को अंजाम दे रहे है। बताया जा रहा है चोर एक मकान से लाखों की नगदी और जेवरात पर हाथ साफ कर गए। इस चोरी की घटना से आसपास के लोगों को अपने घर में चोरी होने का डर सताने लगा है।
Greater Noida News
चोरों ने घर से गायब की लाखों का कीमती सामान
आपको बता दें कि मोनिका गौड़ ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह तथा उसके परिजन 18 अगस्त की दोपहर को अपने रिश्तेदार के घर अलीगढ़ गए थे। 19 अगस्त की रात्रि को जब वह वापस अपने घर आए तो उन्हें दरवाजे पर लगा ताला टूटा हुआ मिला। घर के अंदर सामान बिखरा हुआ था। चोरों ने उनके घर में रखी अलमारी का ताला तोड़कर लाखों रुपए के जेवरात व ढाई हजार रुपए की नकदी चोरी कर ली। थाना प्रभारी ने बताया कि मोनिका गौड़ की शिकायत पर अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा – नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।