ग्रेटर नोएडा में शातिर बदमाशों ने बड़ी चालाकी से की लूट
Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 07:36 AM
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 07:36 AM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा के थाना बिसरख क्षेत्र में बदमाशों ने लूट की दो वारदातों को अंजाम दिया। बाइक सवार बदमाश एक व्यक्ति से आईफोन तथा दूसरे व्यक्ति के गले से सोने की चेन लूट कर ले गए।
ग्रेटर नोएडा चोरी के बढ़ रहे है केस
हैबिटेट पंचतत्व सोसायटी निवासी अखिलेश कुमार मिश्रा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह 13 अगस्त की रात्रि को रॉयल नेक्स्ट सोसायटी के सामने टहल रहे थे। इस दौरान बाइक पर आया एक बदमाश उनके हाथ से फोन छीन कर ले गया। उन्होंने शोर मचाकर बदमाश का पीछा करने का प्रयास किया लेकिन वह फरार हो गया। बाइक सवार बदमाशों ने लूट की दूसरी घटना को एसीई सिटी सोसाइटी के पास अंजाम दिया। राजहंस रेजिडेंसी निवासी चितरंजन त्रिपाठी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह 14 अगस्त की सुबह घर से अपने बेटे को स्कूल छोड़ने के लिए गए थे। वह अपने बेटे को स्कूल में छोड़कर स्कूटी से घर वापस आ रहे थे।
Greater Noida News
एसीई सिटी सोसायटी के पास स्पोर्ट्स बाइक पर आए दो बदमाशों ने उनके गले पर झपटा मार कर सोने की चेन खींच ली। उन्होंने अपनी स्कूटी से बदमाशों का पीछा करने का प्रयास किया लेकिन वह स्पोर्ट्स बाइक से चंद पलों में ही रफूचक्कर हो गए। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ितों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरो की फुटेज को खंगाला जा रहा है। Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।