ग्रेटर नोएडा में महिला के साथ मनचलों ने की छेड़खानी, उठाया ये कदम
Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 07:36 PM
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 07:36 PM
Greater Noida News : उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के थाना दनकौर में दो मनचलों के खिलाफ एक युवती ने छेड़खानी व धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी युवक युवती के पड़ोस में ही रहते हैं।
Greater Noida News
आपको बता दें कि कस्बे में रहने वाली रेखा (काल्पनिक नाम) ने बताया कि करीब 6 दिन पहले पड़ोस में रहने वाले मयंक पुत्र राहुल ने उसे रास्ते में रोक लिया और उसे पर बात करने का दवाब डालने लगा। उसने जब बात करने से इनकार किया तो मयंक व उसके साथी रोहित ने उसके साथ बदतमीजी करनी शुरू कर दी।
आरोपी ने महिला को दी थी धमकी
मयंक ने धमकी दी कि अगर उसने बात नहीं की तो वह उसे बर्बाद कर देगा। धमकी देने के बाद आरोपी गालियां देते हुए मौके से फरार हो गए। थाना प्रभारी ने बताया कि रेखा की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। Greater Noida News