ग्रेटर नोएडा में दुकानदार को उधार के पैसे मांगने पड़े भारी, किया ये हाल
Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:55 AM
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:55 AM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा के जेवर क्षेत्र के ग्राम दयानतपुर में उधार के पैसे मांगना एक दुकानदार को खासा महंगा पड़ा। पैसे मांगने से गुस्साए आरोपी ने अपने भाइयों के साथ मिलकर दुकानदार व उसके पिता की पिटाई कर हाथ की हड्डी तोड़ दी। पीड़ित की शिकायत पर थाना जेवर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
क्या है पूरी घटना? Greater Noida News
इस मामले में ग्राम दयानातपुर निवासी मनीष ने बताया कि वह गांव में ही मोमोस, चाऊमीन, बर्गर आदि की दुकान चलाता है। गांव का ही देवेंद्र पुत्र कांति अक्सर उसकी दुकान से खाने का समान उधार ले जाता था। देवेंद्र पर उधार के 1904 रुपए हो गए थे। 30 जुलाई को देवेंद्र उसकी दुकान पर सामान खरीदने आया। इस पर उसने अपने उधर के पैसों का तगादा कर दिया। उधर के पैसे वापस मांगने पर देवेंद्र तिलमिला गया और उसने गाली-गलौज कर उसे थप्पड़ मार दिया। आस-पड़ोस के लोगों ने बीच बचाव किया। इसके बाद देवेंद्र उसे देख लेने की धमकी देकर दुकान से चला गया।
जरा सी बात पर कर दी पिटाई
कुछ देर बाद देवेंद्र अपने भाई गूलर और राहुल के साथ आया और उसकी दुकान में तोड़फोड़ करने लगा। तीनों भाइयों ने हाथों में डंडे लिए हुए थे जिसे उन्होंने उसकी पिटाई शुरू कर दी। मनीष के मुताबिक इस दौरान उसके पिता ओमप्रकाश ने बीच बचाव का प्रयास किया तो आरोपियों ने उनके साथ में मारपीट की। मारपीट में उसके पिता के दाहिने हाथ की हड्डी टूट गई। मारपीट के बाद तीनों आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। थाना प्रभारी का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा – नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।