ग्रेटर नोएडा में अलग-अलग जगह पर पिटाई के खौफनाक मामले, दबंगों के हौसले बुलंद
Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
15 Nov 2025 05:19 PM
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
15 Nov 2025 05:19 PM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा में घर के बाहर कूड़ा डालने के लिए पड़ोसियों को मना करना एक व्यक्ति को खासा महंगा पड़ा। कूड़े के विवाद में तीन दबंग युवकों ने पड़ोसी के घर में घुसकर मारपीट की। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ थाना जेवर में मुकदमा दर्ज कराया है।
कूड़ा डालने पर बड़ा विवाद Greater Noida News
आपको बता दें कि जेवर खादर निवासी हरिश्चंद्र ने बताया कि उसका पड़ोसी चंद्रवीर उसके भाई दीनदयाल व भूदेव आदि उसके घर के बाहर आए दिन कूड़ा डाल देते हैं। पूर्व में भी उसने कई बार इन लोगों से कूड़ा डालने के लिए मना किया। इसके बावजूद भी यह लोग बाज नहीं आए। 6 अगस्त की सुबह इन लोगों ने एक बार फिर उसके घर के बाहर कूड़ा डाल दिया। उसने जब इस बात का विरोध किया तो पड़ोसी चंद्रवीर उसके भाई दीनदयाल व भूदेव उसके घर में घुस आए और गाली-गलौज करने लगे। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। मारपीट होती देखकर आस पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह उसे आरोपियों के चंगुल से बचाया। इसके बाद तीनों भाई जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
बुग्गी चालक को लोहे के पंच से पीटा
इसके अलावा ग्रेटर नोएडा से मारपीट की एक और घटना सामने आई है। जहां एक बुग्गी चालक की कार सवार युवक ने बेरहमी से पीटाई कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी ने लोहे के पंच व ईंट से वार कर बुग्गी चालक को घायल कर दिया। ग्राम थोरा निवासी उम्मेद सिंह छोकर ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह 2 अगस्त की सुबह पशुओं के चारा लेने के लिए खेत की तरफ जा रहा था। पीछे से गांव का ही संगीत अपनी कार लेकर आ रहा था। कार आगे निकलने के लिए वह लगातार हॉर्न दे रहा था।
मारपीट में बुग्गी चालक बूरी तरीके से घायल
गली संकरी होने के कारण वह साइड नहीं दे पाया। कुछ आगे जाकर उसने अपनी बुग्गी को किनारे कर उसे साइड दे दी। संगीत ने उसकी बुग्गी के आगे कार रोककर गाली गलौज शुरू कर दी। उसने जब इस बात का विरोध किया तो संगीत ने अपनी कार में रखे लोहे के पंच को निकाल कर उस पर कई वार कर दिए। इसके बाद संगीत ने ईट से उस पर वार कर घायल कर दिया। गांव के राजेश व अन्य लोगों ने उसे किसी तरह संगीत से बचाया। इसके बाद संगीत उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। उसने इसकी शिकायत थोरा पुलिस चौकी में की लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके बाद पीड़ित ने सहायक पुलिस आयुक्त के यहां अपनी गुहार लगाई। वरिष्ठ अधिकारी के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।