दूषित पानी की जांच करने ईको विलेज-2 पहुंची ग्रेनो प्राधिकरण की टीम
Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 03:23 PM
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 03:23 PM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सुपरटेक ईको विलेज-2 में दूषित पानी से कुछ निवासियों के बीमार पड़ने की घटना को प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने गंभीरता से लिया है। सीईओ ने जलापूर्ति विभाग की टीम को तत्काल मौके पर जाकर जांच करने के निर्देश दिए।
जांच करने सोसयाटी पहुंची प्राधिकरण की टीम Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक एसके मिश्र और वरिष्ठ प्रबंधक राजेश गौतम अपनी टीम को लेकर मंगलवार सुबह ही मौके पर पहुंच गए और जलापूर्ति नेटवर्क का जायजा लिया। प्रारंभिक तौर पर प्राधिकरण की तरफ से हो रही जलापूर्ति में किसी तरह की खामी नहीं मिली है, फिर भी टीम ने पानी का सैंपल भरे। लैब से इसकी जांच कराकर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
प्राधिकरण की टीम ने इस दिक्क्त पर निवासियों से भी बात की। निवासियों ने भी टीम को बताया कि हाल ही में सोसाइटी के अंदर बने टैंक की सफाई कराई गई है। उसके बाद ही गंदे पानी की सप्लाई हुई, जिसे पीने से लोग बीमार हुए हैं। जलापूर्ति विभाग के महाप्रबंधक जितेंद्र गौतम ने बताया कि ग्रेटर नोएडा की सभी ग्रुप हाउसिंग सोसाइिटयों को प्राधिकरण की तरफ से उनके रिजर्वायर तक ही सप्लाई की जाती है। सोसाइटी के निवासियों के घरों तक जलापूर्ति खुद बिल्डर या फिर एओए (अपार्टमेंट ऑनर एसोसिएशन) की तरफ से कराई जाती है। Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा – नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।