ग्रेटर नोएडा वेस्ट व गाजियाबाद वासियों के लिए अच्छी खबर,जेवर एयरपोर्ट पहुंचेंगे जल्द
Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 01:35 AM
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 01:35 AM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा वेस्ट व गाजियाबाद वासियों के लिए एक खुशखबरी है। दरअसल ग्रेटर नोएडा वेस्ट व गाजियाबाद में रहने वालों के लिए जल्द ही यमुना प्राधिकरण 130 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण करेगी। दरअसल यमुना प्राधिकरण ने जल्द ही ग्रेटर नोएडा वेस्ट और गाजियाबाद से जेवर एयरपोर्ट की कार्गो टर्मिनल को कनेक्ट करने के लिए 130 मीटर चौड़ी सड़क बनाने का ऐलान किया है। इसके लिए 30 सिंतबर को जमीन खरीदने का कार्यक्रम पूरा करेगा।
Greater Noida News
आपको बता दें कि इस सड़क के बनने से यमुना एक्सप्रेस-वे के समानांतर कार्गो टर्मिनल तक पहुंचने का एक और वैकल्पिक मार्ग बनकर तैयार हो जाएगा। इसके साथ ही यमुना प्राधिकरण के औद्योगिक, आवासीय सेक्टर की कनेक्टिविटी भी हो जाएगी। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के किसान चौक से सिरसा गांव तक 130 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण हुआ है।
यीडा क्षेत्र में सड़क की लंबाई है 38 किमी
इसका विस्तार यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में होते हुए प्रस्तावित खुर्जा पलवल एक्सप्रेस-वे तक है। यीडा क्षेत्र में सड़क की लंबाई तकरीबन 38 किमी है। प्राधिकरण टुकड़ों में करीब 29 किमी लंबी सड़क का निर्माण कर चुका है। कुछ जगहों पर जमीन को लेकर कानूनी दिक्कतों के कारण अधिग्रहण होने में समस्या हुई है, लेकिन दिसंबर से जेवर एयरपोर्ट के शुरू होने और कार्गो टर्मिनल तक वाहनों की आवाजाही को देखते हुए यमुना प्राधिकरण इस शेष हिस्सा का निर्माण जल्द पूरा करना चाहता है। इसके लिए किसानों सहमति के आधार पर जमीन क्रय करने का फैसला किया गया है। सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह का कहना है कि उटरावली समेत कुछ गांव में किसानों से सहमति के आधार पर जमीन क्रय की जाएगी। इसके बाद सड़क का निर्माण शुरू होगा।
Greater Noida News
30 मीटर चौड़ी सड़क के लिए एसआइए प्रक्रिया पूरी
जेवर एयरपोर्ट को यमुना एक्सप्रेस-वे से कनेक्टिविटी के लिए 30 मीटर चौड़ी सड़क का प्रस्ताव पास किया गया है। इसके लिए जिला प्रशासन 7.488 हेक्टेयर जमीन अधिगृहीत कर रहा है। इस जमीन अधिग्रहण के लिए गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय से सामाजिक समाघात निर्धारण रिपोर्ट तैयार हुई है। विशेषज्ञ समिति ने इसे स्वीकार करते हुए सिफारिश के साथ जिला प्रशासन को अपनी रिपोर्ट भेज दी है। इसके बाद भूमि अधिग्रहण कानून की धारा 11 की कार्रवाई जल्द शुरू होगी।
कार्गो टर्मिनल से लाजिस्टिक हब को भी मिलेगी कनेक्टिविटी
यीडा क्षेत्र में 130 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण होने से ग्रेटर नोएडा के बोड़ाकी में विकसित होने वाले मल्टी माडल लाजिस्टिक हब को भी नोएडा एयरपोर्ट के कार्गो टर्मिनल से कनेक्टिविटी मिल जाएगी। इससे माल की आवाजाही करना आसान होगा। गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को सबसे अधिक कार्गो मिलने का अंदाजा लगाया जा रहा है। Greater Noida News