क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी, ग्रेटर नोएडा में फ्री ले सकेंगे अंतरराष्ट्रीय मैच का मजा
Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 01:59 PM
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 01:59 PM
Greater Noida News : उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा वासियों के लिए खुशखबरी है, अगर आप मैच देखने के शौकिन है, तो जल्द फ्री में इसका लुत्फ उठाने वाले है। दरअसल ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में नौ से 13 सितंबर तक न्यूजीलैंड व अफगानिस्तान के बीच होने वाले अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मैच होगा। इस बात का फैसला अफगानिस्तान बोर्ड ने लिया है।
फ्री में उठा सकेंगे मैच का मजा
मिली जानकारी के अनुसार अफगानिस्तान बोर्ड ने यह निर्णय लिया है। लंबे समय से शहर के क्रिकेट प्रेमी टिकट के वितरित होने का इंतजार कर रहे थे। लेकिन ये खबर उन्हें खुश कर देगी, इब मैच देखने के लिए टिकट लेने की जरूरत नहीं होगी। स्टेडियम में 12 हजार दर्शक फ्री में न्यूजीलैंड व अफगानिस्तान के बीच होने वाले मैच का मजा ले सकेंगे। 23 अगस्त को अफगानिस्तान की टीम शहर स्थित क्राउन प्लाजा होटल में पहुंच जाएगी। 23 को टीम आराम करेगी। इसके बाद 24 और 25 अगस्त को टीम दोपहर एक बजे से चार बजे तक अभ्यास करेगी। वहीं 31 अगस्त से 2 सितंबर तक टीम रणजी टीम के साथ प्रैक्टिस मैच खेलेगी। फिर पांच सितंबर को न्यूजीलैंड शहर आएगी। 6 से आठ तक न्यूजीलैंड की टीम प्रैक्टिस करेगी।
दर्शकों एंट्री के लिए अलग गेट Greater Noida News
अगर आपको मैच देखना है तो इसके लिए ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स होगा, इसके लिए दर्शकों की एंट्री गेंट नंबर 3 और 4 से मुफ्त होगी। वहीं खिलाड़ियों और वीवीआइपी को गेट नंबर दो से प्रवेश मिलेगा। आपको बता दें कि फ्री में प्रवेश होने की वजह से सुरक्षा पर भी सख्त ध्यान दिया गया है। दोनों टीम में सलामी बल्लेबाजों का प्रर्दशन शहर के क्रिकेट प्रेमियों को देखने को मिलेगा।
न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के सदस्य पहुंचे शहर
मिली जानकारी के अनुसार 19 अगस्त यानी सोमवार को न्यूजीलैंड बोर्ड के तीन सदस्य और अफगानिस्तान टीम के मैनेजर ग्रेटर नोएडा पहुंच चुके है। दोनों बोर्ड के सदस्य क्राउन प्लाजा होटल में ठहरे हुए है। बोर्ड सदस्य ने पूरे दिन आराम किया। इसके बाद आज यानी मंगलवार को शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। इसके साथ ही जिलाधिकारी,पुलिस आयुक्त और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ के साथ बैठक होगी। बैठक के बाद दोनों टीमों के सदस्य प्रेस वार्ता भी कर सकते हैं। Greater Noida News