बच्चे के हत्यारों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई, फिरौती न मिलने पर...
Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 12:27 PM
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 12:27 PM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि ग्रेटर नोएडा में अपहरण के बाद बच्चे की हत्या करने वाले आरोपियों के खिलाफ थाना बीटा-2 पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। पुलिस ने चार लोगों को गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध किया है।
अपहरण के बाद की थी बच्चे की हत्या
मामले को लेकर थाना प्रभारी ने बताया कि थाना क्षेत्र से एक (14 वर्षीय) बच्चे का अपहरण हो गया था। अपहरण के बाद फिरौती की मांग पूरी ने होने पर बच्चे की हत्या कर उसके शव को नहर में बहा दिया गया था। बच्चे का शव बुलंदशहर पुलिस ने नहर से बरामद किया था। मामले की विवेचना के दौरान हिमांशु, मनोज शर्मा, कुणाल व तनु के नाम प्रकाश में आए थे।
गैंगस्टर एक्ट के तहत की गई कार्रवाई
इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए। मुठभेड़ के दौरान हिमांशु, मनोज शर्मा, कुणाल भाटी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की थी। इस मामले में भी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।