पति से प्रताड़ित होकर महिला ने उठाया खौफनाक कदम, जानें पूरा मामला
Noida News
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 11:00 AM
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 11:00 AM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवक के खिलाफ महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया गया है। मृतका की मां ने युवक पर आरोप लगाते हुए कहा कि युवक ने उनकी बेटी को इस कदर प्रताड़ित किया कि उसने खुदकुशी कर ली।
इलाज के दौरान हुई मौत
जनपद अलीगढ़ निवासी प्रमिला (काल्पनिक नाम) ने बताया कि उनकी बेटी की शादी 17 वर्ष पूर्व दानापुर गांव में हुई थी। उनकी बेटी के पति की मृत्यु होने के बाद गांव के ही विजय कुमार ने उसकी बेटी के समक्ष शादी का प्रस्ताव रखा और शादी का झांसा देकर उससे फोन पर बात करता रहा। कुछ वर्षों बाद उसने कहीं और शादी कर ली लेकिन उनकी बेटी से भी संबंध बनाए रखें और उसे लगातार शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना देता रहा। उसकी बेटी ने इससे परेशान होकर 30 जून को जहरीला पदार्थ खा लिया इलाज के दौरान उसकी बेटी की मौत हो गई।
आरोपी पर मुकदमा दर्ज
इस मामले में थाना प्रभारी में बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।