चूना लगाने के लिए ठग अपना रहे हैं नया पैंतरा, कहीं अगली बारी आपकी तो नहीं?
Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 01:47 AM
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 01:47 AM
Greater Noida News : बेटे के इलाज के लिए बैंक से पैसे निकालने गया एक व्यक्ति उस समय हक्का-बक्का रह गया। जब बैंक कर्मियों ने बताया कि उसके खाते में पैसे नहीं है। पीड़ित ने जब स्टेटमेंट निकलवाई तो पता चला कि चार लोगों ने फर्जीवाड़ा कर फर्जी तरीके से 13,75000 रुपए निकाल लिए हैं। पीड़ित ने थाना रबूपुरा में चारों आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है।
रकम जानकर शख्स के उड़े होश
कालूपुर गांव निवासी हरिप्रकाश में दर्ज कराई रिपोर्ट बताया कि झज्जर स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में उसका बचत खाता खुला हुआ है। 12 सितंबर 2024 को वह अपने बेटे के इलाज के लिए पैसे निकालने के लिए बैंक की शाखा में गया। बैंक कर्मियों ने बताया कि जितना पैसा वह निकलना चाह रहा है उतना पैसा उनके खाते में नहीं है। इस पर उसने अपने खाते की स्टेटमेंट निकलवाई तो उसके होश उड़ गए।
फर्जी तरीके से निकाले गए पैसे
स्टेटमेंट के जरिए पता चला कि 23 अप्रैल से लेकर जुलाई माह तक 1135000 पंकज माथुर द्वारा उनके खाते से फर्जी तरीके से निकाले गए हैं। इसके अलावा 90000 रुपए टिंकू माथुर, 100000 रुपए बब्बू तथा 50000 रुपए विराट द्वारा फर्जी तरीके से निकाले गए हैं। स्टेटमेंट के आधार पर हरि प्रकाश ने आरोपियों के खिलाफ फर्जी तरीके से खाते से पैसे निकालने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। थाना प्रभारी का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। Greater Noida News