ग्रेटर नोएडा की वीवो कंपनी तानाशाही से नाराज किसान, खोलेगा मोर्चा
Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 03:32 PM
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 03:32 PM
Greater Noida News : उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में किसान एकता संघ का एक प्रतिनिधिमंडल यमुना विकास प्राधिकरण क्षेत्र के सेक्टर 24 में स्थित वीवो मोबाइल कंपनी पर आगामी 12 अगस्त को होने वाली पंचायत के संबंध में सक्षम अधिकारी को अपना सूचना ज्ञापन देने पहुंचा। लेकिन कंपनी प्रशासन ने किसानों के बच्चों को स्थायी रोजगार देने से संबंधित पांच सूत्रीय ज्ञापन को लेने से मना कर दिया।
Greater Noida News
वीवो कपंनी के खिलाफ किसान का मोर्चा
कंपनी के इस तानाशाही रवैये से आक्रोशित हुए किसानों ने ज्ञापन पत्र को कंपनी के बाहर गेट पर चस्पा कर दिया और 12 अगस्त को हज़ारों की तादाद में कंपनी को घेरने की चेतावनी दे दी। इस दौरान संगठन के उत्तर प्रदेश प्रवक्ता उम्मेद एडवोकेट ने कहा कि क्षेत्रीय किसानों के बच्चों को रोजगार दिलाने को लेकर किसान एकता संघ 12 अगस्त को शांतिपूर्ण ढंग से पंचायत करके अपनी बात रखना चाहता है लेकिन
कपंनी ने किया संविधान उल्लंघन
कंपनी प्रशासन के सक्षम अधिकारी ने किसानों का ज्ञापन लेने से इंकार करके ना सिर्फ संविधान के अनुच्छेद 19 का उल्लंघन किया है। बल्कि उन किसानों का भी अपमान किया है जिन्होंने कंपनी के लिए अपनी ज़मीने दीं, कंपनी के इस रैवेये से किसानों में भारी रोष और नाराजगी है। इसलिए 12 अगस्त को भारी तादाद में आकर इसका घेराव करके युवाओं को रोजगार देने की मांगों को पूरा कराया जायेगा। इस मौक़े पर जगदीश शर्मा, पप्पे नागर, सुभाष भाटी, फऱमान त्यागी, नैन सिह, जीतन नागर, अकरम चौधरी, यामीन राज मुखिया, नाजि़म त्यागी, सोहिल नंबरदार, इमलाख राणा, अफजाल जहानाबाद, सलमान खेरली, अरमान चौधरी समेत कई लोग मौजूद रहे। Greater Noida News