आबकारी विभाग का अभियान : फायदे के लिए महंगे दाम में बेचते हैं शराब
Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 10:42 AM
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 10:42 AM
Greater Noida News : आबकारी विभाग ने निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य वसूलने के आरोप में शराब के ठेके के दो सेल्समैनों के खिलाफ फेस-3 में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी सेल्समैन ने आबकारी विभाग की टीम द्वारा गोपनीय तरीके से भेजे गए लोगों से देसी शराब में बियर पर निर्धारित मूल्य से 10 रुपये अधिक वसूल किए थे।
निजी फायदे के लिए ज्यादा पैसे
सर्किल-4 के आबकारी निरीक्षक ने थाना फेज-3 में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उन्होंने रूप से गांव बसई में स्थित बियर की दुकान पर बियर खरीदने के लिए शिवकुमार को भेजा। बियर ठेके के सेल्समैन ने उनसे प्रीति बियर 5 अधिक ले लिए। बियर कैन पर निर्धारित मूल्य से 5 रुपये अधिक लेने के बारे में पूछने पर सेल्समैन ने बताया कि उसने अपने निजी फायदे के लिए ज्यादा पैसे लिए हैं। आबकारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी को थाना फेस-3 पुलिस के सुपुर्द कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
सैल्समैनों के खिलाफ चलाया जा रहा अभियान
उन्होंने बताया कि इसके अलावा मामूरा गांव की देसी की शराब की दुकान पर भी इसी तरह से गोपनीय रूप से खरीदारी कराई गई। उन्होंने मामूरा मार्केट स्थित देसी शराब की दुकान पर अमित को शराब खरीदारी के लिए भेजा। शराब ठेके के सेल्समैन द्वारा प्रति टेट्रा पैक 5 रुपए अधिक वसूले गए। ठेके के सेल्समैन के खिलाफ फेस-3 में मुकदमा दर्ज कराया गया है। उन्होंने बताया कि आबकारी विभाग द्वारा निर्धारित मूल्य से अधिक पैसे वसूलने वाले सेल्समैनों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। Greater Noida News