ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसायटी में रात से कटी हुई है बिजली, निवासियों का हंगामा
Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 04:27 PM
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 04:27 PM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा वेस्ट की हाईराइज सोसायटी में बिजली कटौती एक बड़ा मुद्दा बनती जा रही है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की महागुन मायवुड्स सोसायटी में देर रात से बिजली सप्लाई न होने के कारण आज सुबह सोसाइटी के निवासियों ने हंगामा किया। सोसायटी वासियों का आरोप है कि ना तो बिल्डर ना ही ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और ना ही प्रशासन सोसायटी वासियों की शिकायतों का निस्तारण कर रहा है। इस संबंध में उन्होंने एक ज्ञापन भी तैयार किया है।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसायटी में हंगामा
थाना बिसरख क्षेत्र के ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित महागुन मायावुड्स सोसायटी में आज सुबह सोसायटी वासियों ने हंगामा किया। सोसायटी वासियों का आरोप है कि उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। इस संबंध में सोसायटी के लोगों ने ज्ञापन तैयार किया है। जिस पर 100 से अधिक फ्लैट ऑनर्स ने हस्ताक्षर किए हैं। ज्ञापन में कहा गया है कि सोसायटी प्रबंधन यहां रहने वालों की समस्याओं का समाधान नहीं कर रहा है। जिसके कारण महिलाएं, बच्चे व बुजुर्ग बेहद परेशान है। कभी भी सोसायटी में लिफ्ट बंद हो जाती है।
Greater Noida News
यहां भविष्य में कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। ज्ञापन में फ्लैट ओनर्स ने कहा है कि बिजली की सुविधा लेने के लिए सभी फ्लैटवासी प्रीपेड मीटर के हिसाब से अग्रिम भुगतान करते हैं। लेकिन जैसे ही भुगतान की राशि खत्म होती है बिजली काट दी जाती है। यहां की समस्याओं को लेकर फ्लैट ओनर्स ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण, रेरा, जिला प्रशासन तथा सोसायटी प्रबंधन से कई बार शिकायत की है। लेकिन उनकी शिकायतों का निपटारा नहीं हुआ है।
ज्ञापन में मांग की गई है कि बिल्डर अमित जैन डायरेक्टर महागुन धीरज जैन तथा मेंटेनेंस के अधिकारी मनीष कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए तथा सोसायटी की समस्याओं का निस्तारण किया जाए। सोसायटी वासियों का कहना है कि कल रात बारिश के बाद देर रात बिजली चली गई थी और रात से बिजली नहीं आई है।जिस वजह से दफ्तर व अन्य कामों से जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा है। Greater Noida News
[video width="478" height="850" mp4="https://test.chetnamanch.com/wp-content/uploads/2024/08/UCjOtyr0_13TyEMo.mp4"][/video]