नशे में चूर युवकों ने कर दिया कांड, पुलिस के छूटे पसीने
Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 06:55 PM
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 06:55 PM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां दादरी के रेलवे रोड स्थित कृष्णा हॉस्पिटल के पास खुलेआम शराब पी रहे युवकों को टोकना पुलिसकर्मियों को काफी महंगा पड़ा। शराब के नशे में चूर युवकों ने पुलिस कर्मियों के साथ जमकर बदसलूकी की और अपनी औकात भूलकर पुलिसकर्मियों को खूब गाली दी। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने हंगामा कर सरकारी कार्य में बाधा डालने, गाली गलौज करने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
नशे में चूर शराबियों ने किया जमकर हंगामा
उपनिरीक्षक हरवीर सिंह ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह रेलवे रोड चौकी क्षेत्र में पुलिसकर्मियों के साथ गश्त पर थे। गश्त करते हुए जब वह रेलवे रोड स्थित कृष्णा हॉस्पिटल के पास पहुंचे तो उन्हें 5-6 लड़के खुले में सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते हुए दिखाई दिए। जब उन्होंने युवकों को खुले में शराब पीने से मना किया तो उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदसलूकी शुरू कर दी। उपनिरीक्षक के मुताबिक उन्होंने जब युवकों को बदतमीजी करने से रोकने का प्रयास किया तो वह और अधिक उग्र होकर गाली-गलौज करते हुए जोर-जोर से चिल्लाने लगे। शोर-शराबा सुनकर शराब पी रहे युवकों के अन्य साथी भी मौके पर आ गए और जमकर हंगामा करने लगे।
भीड़ का फायदा उठाकर युवक फरार
इस दौरान उन्होंने आवागमन को भी बाधित कर सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की। मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने उच्च अधिकारियों को सूचना देकर मौके पर और अधिक फोर्स भेजने की मांग की। कुछ देर में थाने से एडिशनल फोर्स पहुंची। पुलिस को देखकर अज्ञात युवक भीड़ का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। पूछताछ के दौरान बदसलूकी करने वाले युवकों में एक की पहचान सचिन पुत्र कुंवरपाल निवासी सुत्याना के रूप में हुई। अन्य आरोपियों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।