ग्रेटर नोएडा के नट की मंडया गांव में शराबियों का हुड़दंग, खुले में करते है पेशाब
Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:48 PM
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:48 PM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा पुलिस एक बार फिर सवालों के घेरे में घिर गई है। ग्रेटर नोएडा पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था की पोल खुल गई है। ग्रेटर नोएडा में स्थित नट की मंडया गाँव में शाम होने के बाद शराबियों का साया मंडराता है। नट की मंडया गाँव में शराबियों की करतूत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखकर आप हैरान हो जाएँगे।इस घटना के बाद नोएडा व ग्रेटर नोएडा के लोगों में आक्रोश है।
कभी भी हो सकती है बड़ी घटना Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा 2 क्षेत्र में स्थित नट की मंडया गाँव में शराबी आये दिन खुले में शराब पीते है और फिर घरों के बाहर अश्लीलता करते है। महिलाओं का घर से बाहर निकलना दूभर हो गया है। शराबी नग्न अवस्था में खड़े रहते है ऐसे में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है। खुले में शराब पीने से रोकने पर शराबी बदसलूकी करते है और मारने को उग्र हो जाते है।
पुलिस का पता नहीं
नट की मंडया गाँव के एक निवासी ने बताया कि कुछ दिन पहले नोएडा में जब एक पुलिस कर्मी ने खुले में शराब पीने वाले शराबियों को रोका तो उन्होंने पुलिस को ही नहीं बख्शा। शराबियों ने पुलिसकर्मी के साथ बदसलूकी की और मारपीट करने लगे। जब सुरक्षा देने वाले ही सुरक्षित नहीं है तो आम आदमी क्या करे।
पुलिस का बयान
गौतमबुधनगर पुलिस कमीशनरेट ने वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर थाना बीटा 2 पुलिस को सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालों के खिलाफ कार्यवाही करने और गाँव में निरन्तर पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिये है। Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।