डॉक्टर की बड़ी लापरवाही, गलत इलाज से हुई 3 साल के मासूम की मौत
Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 10:47 AM
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 10:47 AM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा से डॉक्टर की लापरवाही का मामला सामने आया है। दरअसल ग्रेटर नोएडा के थाना ईकोटेक क्षेत्र के हबीबपुर गड्ढा कॉलोनी में रहने वाले एक व्यक्ति के (3 वर्षीय) बेटे की बीमारी के चलते मौत हो गई। इस मामले में परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर द्वारा किए गए गलत इलाज की वजह से बच्चे की मौत हुई है। वहीं पुलिस ने इस घटना की जांच करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
डॉक्टर ने दी थी गलत दवाई
हबीबपुर से गड्ढा कॉलोनी में रहने वाले सुशांत का (3 वर्षीय) बेटा आरजू और आयुष को लूज मोशन लग गए थे। सुशांत ने अपने बेटे को सुत्याना गांव में क्लीनिक चलाने वाले एक डॉक्टर को दिखाया। डॉक्टर ने बच्चों को दवाई देकर घर भेज दिया। परिजनों ने बच्चे को घर जाकर दवाई दी तो उसकी हालत अचानक बिगड़ने लगी। कुछ ही देर में बच्चे ने दम तोड़ दिया। बच्चे की मौत के बाद परिजनों ने इसकी सूचना थाना ईकोटेक-3 पुलिस को दी। परिजनों ने आरोप लगाया कि चिकित्सक द्वारा किए गए गलत इलाज की वजह से उनके बच्चे की मौत हुई है।
Greater Noida News
सुत्याना गांव की क्लीनिक में करवाया था इलाज
पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। थाना प्रभारी का कहना है कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बच्चे को कई दिन से लूज मोशन लगे हुए थे। परिजनों ने उसे एक डॉक्टर से दवाई दिलवाई थी। मौत के सही कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। इस संबंध में परिजनों ने अभी डॉक्टर के खिलाफ कोई शिकायत नहीं दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। Greater Noida News
ग्रेटरनोएडा – नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें
देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो कर