शातिर चोरों ने चोरी करने का निकाला अनोखा तरीका, चढ़े पुलिस के हत्थे
Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 08:29 AM
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 08:29 AM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। ग्रेटर नोएडा के चोरों ने सारी हादे पार कर दी है। दरअसल ग्रेटर नोएडा में सुनसान जगह पर खड़े वाहनों की रेकी करने के बाद शीशे तोड़कर मोबाइल लैपटॉप में अन्य सामान चोरी किए जा रहे है। इस मामले में पुलिस ने एक्शन लेते हुए दो शातिर चोरों को ग्रेटर नोएडा के थाना नॉलेज पार्क से गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बरामद किए कई सारे सामान
आपको बता दें कि पुलिस ने इन चोरों को पास से एक अर्टिगा कर चोरी के 43 मोबाइल फोन 4 लैपटॉप तमंचा कारतूस बरामद किए हैं। इस बारे में एडीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि थाना प्रभारी विपिन कुमार व उनकी टीम ने चेकिंग के दौरान एक अर्टिगा कार को जांच के लिए रोका। संदेह के आधार पर ली गई तलाशी में कार चालक के पास से 43 मोबाइल फोन, लैपटॉप, तमंचा कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम परमजीत पुत्र सूरजभान निवासी खेमा कटरा किशनगंज नई दिल्ली संजय पुत्र विश्वनाथ शाह निवासी सिमरी थाना विद्यापति जनपद समस्तीपुर बिहार बताएं।
चोर करते थे वाहनों की रेकी
एडीसीपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी अर्टिगा कार से पहले सुनसान जगह पर खड़े वाहनों की रैकी करते हैं। इसके बाद मौका देखकर वह कार का शीशा तोड़कर उसमें रखे मोबाइल लैपटॉप में अन्य कीमती सामान को चोरी कर लेते हैं। पकड़ा गया संजय पूर्व में भी कई बार जेल जा चुका है। आरोपियों ने 19 जून को गलगोटिया कॉलेज में आईएमटी कॉलेज के बाहर खड़ी गाडिय़ों के शीशे तोड़कर मोबाइल लैपटॉप में अन्य सामान चोरी किया था पुलिस द्वारा की गई विवेचना व सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों के बारे में अहम सुराग हाथ लगे थे। Greater Noida News