मामूली विवाद पर क्रिकेट ग्राउंड बना जंग का मैदान, युवक को बैट से पीटा
Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
16 Nov 2025 01:37 AM
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
16 Nov 2025 01:37 AM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा के थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र के डी पार्क के पास बना क्रिकेट ग्राउंड जंग के मैदान में तब्दील हो गया। मैच खेलने के दौरान हुए मामूली विवाद में एक युवक की क्रिकेट के बैट से जमकर पिटाई की गई।
Greater Noida News
युवक की जमकर कर दी पिटाई
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम तुस्याना निवासी आदेश ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह 14 जुलाई की सुबह डी पार्क के पास स्थित क्रिकेट ग्राउंड में अपने साथियों के साथ क्रिकेट खेल रहा था। मैच के दौरान मामूली बात पर जितेंद्र पुत्र सीता ने गाली गलौज शुरू कर दी। उसने जब इस बात का विरोध किया तो जितेंद्र ने उस पर क्रिकेट के बैट से हमला बोल दिया और उसकी पिटाई की। मारपीट के दौरान उसके सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटे आई। अन्य खिलाडिय़ों ने उसे किसी तरह जितेंद्र के चंगुल से छुड़ाकर अस्पताल पहुंचाया। थाना ईकोटेक- 3 प्रभारी ने बताया कि पीडि़त की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है। Greater Noida News