प्रमुख सचिव ने की तीनों प्राधिकरणों की समीक्षा बैठक
Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 04:54 AM
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 04:54 AM
Greater Noida News : आज (17 जनवरी 2025) उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास विभाग एवं अवस्थापना के प्रमुख सचिव आलोक कुमार द्वितीय ने तीनों प्राधिकरणों के शीर्ष अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की।
जनपद में आलोक कुमार द्वितीय की पहली बैठक
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के बोर्ड रूम में आज सबसे पहले नोएडा प्राधिकरण की समीक्षा बैठक की गई। जिसमें नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) डॉ. लोकेश एम, एसीईओ संजय खत्री, एसीईओ वंदना त्रिपाठी, जल एवं सीवर विभाग के महा प्रबंधक आरपी सिंह, जनस्वास्थ्य विभाग के महाप्रबंधक एसपी सिंह, ओएसडी महेन्द्र प्रसाद, ओएसडी क्रांति शेखर, सीएपी इश्तिहाक अहमद आदि शीर्ष अधिकारी समीक्षा बैठक में मौजूद थे। इस दौरान किसानों व उद्यमियों के लिए जमीन उपलब्ध कराने, निर्माणाधीन विकास परियोजनाओं, लैंड बैंक तैयार कराने तथा किसानों के मुददे समेत अन्य विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा की गई। बता दें कि प्रमुख सचिव नियुक्त होने पर आलोक कुमार द्वितीय की यह जनपद में पहली बैठक थी।
ग्रेनो प्राधिकरण ने शीर्ष अफसरों के साथ बैठक की
इसके बाद प्रमुख सचिव ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के शीर्ष अफसरों के साथ बैठक की। जिसमें सीईओ रवि कुमार NG व अन्य अफसर मौजूद थे। तीसरे नंबर पर यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह तथा अन्य शीर्ष अफसरों संग उन्होंने समीक्षा बैठक की। खबर लिखे जाने तक बैठक जारी थी। Greater Noida News